मोहला । कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में मोहला मानपुर चौकी जिले के अंबागढ़ चौकी में भारतीय रेडक्रास सोसायटी द्वारा सदस्यता अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर का आज आयोजन किया गया।
कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने स्वास्थ्य शिविर एवं सदस्यता अभियान में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। मरीजों से चर्चा करने के साथ साथ ही नये रेडक्रास के आजीवन सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यो को बधाई दी। रेडक्रास के सचिव डाक्टर एस आर मांडवी सीएमएचओ ने बताया की रेडक्रास की जिला समिति बनने के बाद पहली बार चौकी से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें आजीवन सदस्य बनाये गये। इसी प्रकार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे मरीजों का उपचार किया गया।
जिला समन्वयक विकास राठौड़ ने बताया की रेडक्रास सोसायटी मानव सेवा, स्वास्थ्य एवं मानवता के उद्देश्य को लेकर विश्व स्तर पर काम कर रही है। आपदा के समय एवं कोविड़ काल में रेडक्रास के वेलेंटियार ने आगे बढ़कर काम किया है। जिले में रेडक्रास अपनी गतिविधियो में अच्छा काम करने के लिए संकल्प बद्ध है।
डाक्टर ध्रुव बीएमओ चौकी ने बताया की स्वास्थ्य शिविर में बीपी शुगर ब्लड की जांच कर निशुल्क दवाईयां दी गई।
इस अवसर पर समाज सेवा में बेस्ट वेलेंटियर प्रदीप शर्मा राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित थे।

Facebook Conversations