रायपुर नगर निगम के सभी आयोजन रहेंगे निःशुल्क, महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
त्वरित ख़बरें - रायपुर ब्यूरों प्रमुख प्रिया शर्मा

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम के सभी कार्यक्रमों और आयोजनों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि नगर निगम द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम में नागरिकों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि रायपुर नगर निगम का प्रत्येक आयोजन आम नागरिकों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रखा जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निगम के कार्यक्रमों का उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना और जनहित में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए किसी भी आयोजन में शुल्क वसूली नहीं होनी चाहिए।

महापौर ने अधिकारियों को इस निर्देश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है, ताकि भविष्य में नगर निगम के किसी भी कार्यक्रम में आम नागरिकों को आर्थिक बोझ का सामना न करना पड़े।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations