रायपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर नशा मुक्त भारत संकल्प पदयात्रा, राज्यपाल रमेन डेका हुए शामिल...
त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त भारत संकल्प पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए और नागरिकों को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

राज्यपाल रमेन डेका ने टाउन हॉल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद टाउन हॉल से पदयात्रा शुरू हुई। पदयात्रा के दौरान भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

टाउन हॉल से शुरू हुई यह पदयात्रा अंबेडकर चौक पहुंची, जहां राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता बेहद जरूरी है।

पदयात्रा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और शहर के नागरिक शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान सभी ने नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations