रायपुर की रिदम दूसरी बार वेस्टर्न एशिया यूथ शतरंज स्पर्धा में हिस्सा लेगी।
राजधानी रायपुर की अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी रिदम सिंघल दूसरी बार वेस्टर्न एशिया यूथ शतरंज स्पर्धा में हिस्सा लेने जा रही है । पूर्व में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13वा स्थान हासिल किया था ।
इस बार उनकी पुरजोर कोशिश टॉप 5 में आने की रहेगी ।
ज्ञात हो कि रिदम ने 5 बार विभिन्न आयु वर्ग कैटेगरी में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है जिसमें कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप दिल्ली 2017(आयु वर्ग12)वर्ल्ड स्कूल चेस चैंपियनशिप अल्बानिया2018(आयु वर्ग13)
एशियन स्कूल चेस टूर्नामेंट 2019(उज़्बेकिस्तान)
वेस्टर्न एशिया यूथ एंड जूनियर रैपिड चेस चैंपियनशिप 2019 शामिल है।
उल्लेखनीय है कि रिदम ने 14 से ज्यादा बार नेशनल स्पर्धा में भाग लेकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है।
रिदम के प्रशिक्षक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवम् फीडे इंस्ट्रक्टर रोहित यादव ने बताया कि वूमेन इंटरनेशनल मास्टर बनना इनका एकमात्र ध्येय है जिसके लिए बोर्ड पर घंटो अभ्यास कर रही है ।
जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों में आशुतोष शर्मा, नवीन शुक्ला, तथा वरिष्ठ खिलाड़ियों में रवि कुमार ,आनंद अवधिया,एम चंद्रशेखर आदि ने इन्हें अग्रिम बधाई दी है।


Facebook Conversations