डोंगरगांव :- डोंगरगांव विकासखंड के मिडिल स्कूल रातापायली से अदिति पिता चुलन सिंग का प्रयास आवासीय विद्यालय बालोद , संचालित दुर्ग में चयन हुआ है। विदित हो कि मिडिल स्कूल रातापायली में शैक्षणिक वातावरण बेहतर रहा है विगत वर्ष भी दो छात्राओं का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए हुआ है। अदिति प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही है, इस वर्ष कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा में विद्यालय में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त की है। आवासीय विद्यालय में चयन होने पर परिजन में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर एल पात्रे, संकुल प्राचार्य एन एल कमरिया, एस एम सी अध्यक्ष संगीता साहू रुदगांव प्राचार्य ममता विश्वकर्मा,प्रधान पाठक मनोहर लाल साहू, महेंद्र बघेल,एम डी बंजारे , श्रीराम मारकंडे, कुन्ती साहू विद्यालय के शिक्षकगण मेहन्दू राम पटेल,सुजाता भेलोटकर, सुन्दर साहू, केडी मानिकपुरी, संतोष देवांगन, राजेश हिचामे , मंदा सोनटेके ने छात्रा और पालक को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
त्वरित खबरें-नागेशवरी वर्मा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations