राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ शिक्षा प्रकोष्ठ की बैठक तुलसी पैलेस बोरसी दुर्ग में आयोजित हुआ...!
जिसमें रविवार 11 जनवरी 2026 सरस्वती शिक्षा संस्थान रोहणी पुरम रायपुर में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षा प्रकोष्ठ से प्रदेश के सभी जिलों से 45 शिक्षक प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अध्यक्षता माननीय उप मुख्यमंत्री अरुण साव विशिष्ट अतिथि माननीय गजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री उपस्थित रहेंगे इस अधिवेशन में मुख्यमंत्री को अलग अलग विभागों के शासकीय सेवकों से संबंधित मांग सौंपा जाएगा जिसमें शिक्षा विभाग से व्याख्याता प्राचार्य पदोन्नति में भारी विसंगति के कारण कनिष्ठ प्रधान पाठकों को प्राचार्य बना दिया गया है जिससे सैकड़ों वरिष्ठ व्याख्याता प्राचार्य पदोन्नति से वंचित हो गए इसी प्रकार डीपीआई ने ई संवर्ग के नियमित शिक्षकों प्राथमिक प्रधान पाठकों को छोड़ कर केवल एल बी संवर्ग के शिक्षकों को व्याख्याता पदोन्नति दे रहे हैं जो भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 का खुला उल्लंघन है विभाग के उच्च अधिकारियों की मनमानी तथा अभ्यावेदनों पर उचित कार्यवाही नहीं करने से न्यायालयीन प्रकरण बढ़ते जा रहा है अतः ई संवर्ग की पदोन्नति में कोटे के अंतर्गत कोटा को समाप्त कर प्राचार्य पदोन्नति के लिए व्याख्याता व्याख्याता एल बी प्रधान पाठक पू मा शाला की अलग अलग फीडर केडर को समाप्त कर एक ही वरिष्ठता सूची बनाई जाए इसी प्रकार व्याख्याता की पदोन्नति में नियमित शिक्षक एल बी शिक्षक प्रधान पाठक नियमित प्रधान पाठक एल बी की एक ही वरिष्ठता सूची बना कर पदोन्नति पर विचार किया जाए जिससे वरिष्ठ शिक्षक ही पदोन्नत होंगे कनिष्ठ नहीं शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से इस मांग को प्रमुखता से माननीय मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा जाएगा
इस बैठक में शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह राजपूत जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यदु गोपाल ध्रुव जिला सचिव प्रमोद श्रीवास्तव रविकांत परगनिहा कौशलेंद्र भदोरिया शांतिलाल लाल चंद्राकर संरक्षक तुलाराम साहू प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गोरे लाल साहू उपाध्यक्ष प्रकाश नारायण बघेल रमेश बारले रूपेंद्र चंद्राकर दीना नाथ सारवा शंभू चंद्राकर टीका राम साहू दिलीप कोठारी देव कुमार देव अरुण साहू रश्मि राजपूत भावना पवार शकुन चंद्राकर वंदना श्रीवास्तव पूनम वर्मा सरिता शर्मा मनोज वर्मा संतोष लहरी सहित विभिन्न जिलों से आए शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे

Facebook Conversations