छत्तीसगढ़ ,शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2026 के राज्य खेल अलंकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ी 5 अगस्त 2026 तक विभाग की निर्धारित वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
राज्य खेल अलंकरण के तहत विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। पात्र खिलाड़ियों को 3 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा निर्धारित नियमों के अनुसार खेलवृत्ति का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
विभाग के अनुसार, आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। खिलाड़ियों को आवेदन के साथ अपनी खेल उपलब्धियों, प्रमाण पत्रों तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी अपलोड करनी होगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने प्रदेश के पात्र खिलाड़ियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि राज्य स्तर पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान किया जा सके।
अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित जिला खेल अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Facebook Conversations