राजनांदगांव शहर में होगा भव्य वैदिक होलिका दहन :
त्वरित खबरे : म्यूनिस्पिल स्कूल में होगा आयोजन :

6 मार्च 2023

राजनांदगांव। माँ पंचगव्य चिकित्सा एवं गौरक्षा अनुसंधान केन्द्र के मार्गदर्शन में राजनांदगांव शहर में भव्य वैदिक होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शहर के मध्य स्थित म्यूनिस्पिल स्कूल मैदान में होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यालय माँ पंचगव्य चिकित्सा एवं गौरक्षा अनुसंधान केन्द्र महमाया चौक बसंतपुर राजनांदगांव में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि 7 मार्च 2023 को संध्या 6 बजे म्यूनिस्पिल स्कूल मैदान में वैदिक होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 11 हजार गोमय कण्डे, बड़ी मात्रा में गौघृत के दीप, औषधीय लकड़ी से वैदिक होलिका दहन किया जाएगा। जिससे वायु प्रदूषण और संक्रमण दूर होगा। पूर्व वर्ष आयोजित वैदिक होलिका दहन में बड़ी संख्या में शहर के नागरिक शामिल हुए थे। माँ पंचगव्य चिकित्सा एवं गौरक्षा अनुसंधान केन्द्र के प्रभारी  प्रमोद कश्यप ने बताया कि वैदिक होली प्राचीन भारतीय परम्पराओं के अनुसार मनाई जाती है। इसमें होलिका दहन से लेकर होली के रंग तक के उपयोग में पर्यावरण सुरक्षा और मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखा जाता है। शहरवासियों के लिए वैदिक होली का आयोजन किया जाएगा। बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष   राधेश्याम गुप्ता एवं सदस्य सर्वश्री आनंद श्रीवास्तव, नरेन्द्र तिवारी, धीरज द्विवेदी, राकेश सोनी, हार्दिक कोटक, प्रज्ञानंद मौर्य, डॉ बीआर साहू, मनोज शुक्ला, दिलेश्वर साहू एवं आर्य प्रमोद, पुरूषोत्तम देवांगन उपस्थित थे।

नागरिकों से अपील-

आयोजन समिति ने वैदिक होलिका दहन में सभी शहरवासियों को सम्मिलित होकर प्राचीन वैदिक होलिका दहन को अपनाकर अपनी सांस्कृतिक गरिमा और बेहतर स्वास्थ्य का लाभ लेने की अपील की गई है। साथ ही नागरिक वैदिक परम्परानुसार वैदिक होलिका दहन हेतु पूजन सामग्री, श्रीफल श्रद्धानुसार साथ लाएं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations