राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता से भाजपा चिंतित : महेन्द्र यादव
त्वरित ख़बरें - मुज़्ज़म्मिल खान की रिपोर्ट

राजनांदगांव। प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने बयान जारी कर कहा है कि, राहुल गांधी ने देश में चल रही तानाशाही को सतह पर ला दिया है। साफ तौर पर दिख रहा है कि सत्ता का इस्तेमाल लोकतंत्र को बचाए रखने की बजाए लोकतंत्र की आवाज को दबाने में हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नुमाईंदे असल में षड्यंत्रकारी है, जो राहुल गांधी को दबाने और कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। 

जिपं सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि, छत्?तीसगढ़ में सरकार में शामिल और कांग्रेस के दूसरे नेताओं पर आए दिन ईडी के छापे डाले जा रहे हैं। बगैर कोई वजह बताए यह हो रहा है। इसके पीछे वजह है केंद्र में सत्तासीन भाजपा। भारी पड़ रहे जनप्रिय मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य में कांग्रेस को परेशान करने के लिए ये कार्रवाईयों का ढकोसला कर रहे हैं। 

श्री यादव ने कहा कि, जनता सब देख रही है और अब सब बिल्कुल साफ है। राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तानाशाही की खिलाफत कर रहे हैं। बदले में इन्हें बदनाम करने और षड्यंत्र में फंसाने का चक्रव्यूह रचा जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रमुख राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में जनता इसका जवाब देगी। 

किसान कांग्रेस महामंत्री महेंद्र यादव ने कहा कि-भारत जोड़ो यात्रा और इसी तर्ज पर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा ने देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया है। राहुल गांधी की मेहनत का नतीजा दिखाई देने लगा है। इसके बाद से ही राहुल की लोकप्रियता से भाजपा चिंतित है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की मजबूत नींव से विपक्ष को तगड़ा झटका लगा है। ऐसी स्थिति में सत्तालोलुप राजनेताओं की कौरवों की सेना षड्यंत्र रचकर इन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations