राहत मद अंतर्गत सहायता अनुदान राशि स्वीकृति :
त्वरित खबरे :

15 मार्च 2023

राजनांदगांव । कलेक्टर  डोमन सिंह ने राहत मद अंतर्गत तहसीलदार डोंगरगढ़ एवं छुरिया को 8 लाख 16 हजार 200 रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत छुरिया तहसील में नहर के पानी में डूबने एवं बांध में डूबने से जनहानि होने पर 4-4 लाख रूपए तथा डोंगरगढ़ तहसील में आग से धान खरही फसल क्षति होने पर 16 हजार 200 रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृति प्रदान की गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations