राधे-राधे" बोलने पर मासूम बच्ची के साथ मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल, भिलाई की प्राचार्या इला इवन कॉलडिन के खिलाफ आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने स्कूल परिसर में जोरदार आंदोलन किया...
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद - अहिवारा 

🙏 "राधे-राधे" बोलने पर मासूम बच्ची के साथ मारपीट करने वाली मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल, भिलाई की प्राचार्या इला इवन कॉलडिन के खिलाफ आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने स्कूल परिसर में जोरदार आंदोलन किया।

यह घटना न केवल एक मासूम बच्ची पर अत्याचार है, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति और भारतीय मूल्यों का भी घोर अपमान है।

ABVP की प्रमुख माँगें:

🔴 स्कूल की मान्यता तत्काल रद्द की जाए

🔴 दोषी प्राचार्या के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए

ABVP यह स्पष्ट करना चाहती है कि भारतीय संस्कृति के सम्मान के साथ कोई भी खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। हम तब तक संघर्ष करते रहेंगे, जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिल जाता।

 भारत माता की जय

 विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद🚩

YOUR REACTION?

Facebook Conversations