18 अप्रैल 2023
राजनांदगांव । जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव में शामिल हुए जिला सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के लिए एकमुश्त समझौता योजना 2023 लागू की गई है। जिसके तहत ऋणी किसान एवं ग्राहक जिनका भुगतान शेष है, इस योजना का लाभ लेकर ऋण मुक्त हो सकते हंै। राजनांदगांव बैंक के बोर्ड बैठक 13 अप्रैल 2023 में स्वीकार किया गया है कि जो ऋणी किसान इस योजना में शामिल होंगे, वह अपने ऋण राशि का 25 प्रतिशत जमा कर सकते हैं। शेष 75 प्रतिशत इन्हें 10 माह में 10 सामान किस्तों में भुगतान करना होगा। यह योजना 31 मार्च 2024 तक के लिए है। पूर्व एलडीबी बैंक के ऋण जो 31 मार्च 2022 की स्थिति में 6 वर्ष से अधिक पुराने हैं, ऐसे ऋण इसमें शामिल किये गये हंै। योजना को क्रियान्वित करने के लिए एक सलाहकार कमेटी का गठन किया गया है। जो आवेदन पत्रों का परीक्षण करेगी। बैंक के सभी शाखाओं एवं सेवा सहकारी समितियों को इस योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निर्देशित किया गया है। समिति एवं बैंक शाखा स्तर पर ऐसे ऋण की सूची तैयार की जा रही है। जो भी कृषक एवं ग्राहक जिनके ऋण भुगतान शेष है एवं इस प्रकार की योजना में शामिल होना चाहते हैं, अपने निकटतम समिति व बैंक शाखा में संपर्क कर सकते हैं।

Facebook Conversations