राजनांदगांव। पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से होली के अवसर पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी। इसके अलावा पूर्व विधायक जंघेल ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बातें भी कृषि मंत्री के समक्ष रखी।
कार्यकर्ताओं की समस्या व मांगों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जिस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन कृषि मंत्री चौबे ने दिया। पूर्व विधायक जंघेल ने क्षेत्र के किसानों के लिए और भी बेहतर व्यवस्था व सुविधा के संबंध में चर्चा की। जिसका लाभ आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र के किसानों को मिलेगा। इसके पहले भी होली पर्व के दौरान श्री जंघेल ने कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के निवास मौहाभाठा पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी और उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दी थी। पूर्व विधायक जंघेल लगातार क्षेत्र के लोगों की आवाज शासन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं, ताकि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास बेहतर ढंग से हो सके। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोगों की समस्या और मांगों पर तत्काल विचार हो सके। इस दौरान जंघेल के साथ बलदाऊ जंघेल जनपद सदस्य, केदार जंघेल, संतोष यदु, हबीब भाई सहित क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
------------------

Facebook Conversations