पूर्व सांसद मधुसूदन यादव मोखला पहुंचकर महंत त्रिलोकी दास साहेब को शाल, श्रीफल भेंट बंदगी कर आशीर्वाद लिया :
त्वरित खबरे :

5 मार्च 2023

राजनांदगांव। ग्राम मोखला में एक दिवसीय सद्गुरु कबीर सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इसके मुख्य वक्ता महंत  त्रिलोकी दास साहेब पोटियाडीह, धमतरी थे।कबीर सत्संग समारोह में राजनांदगांव लोकसभा संसदीय क्षेत्र पूर्व सांसद, पूर्व महापौर मधुसूदन यादव जी शामिल हुए ,उन्होंने महंत  त्रिलोकी दास साहेब को शाल और श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात  मधुसुदन यादव जी ने संबोधित करते हुए कहा कि सत्संग सामाजिक जीवन में अनुकरणीय एवं प्रशांसगीक है। दुख सुख तो आता जाता रहता है सुख को हम किस रूप में मनाए कि हमारे समाज के लिए मूल्यवान हो यह उदाहरण यहां देखने को मिला समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण है ,हम अपने सुख को समाज के लिए परिवार के लिए महत्वपूर्ण बनाएं ,आवश्यक बनाएं ,ऐसा मैं आप सभी से आग्रह करता हूं। साहेब जी का मैं हृदय से हार्दिक आभार प्रकट करता हूं।

महंत  त्रिलोकी दास साहेब ने सद्गुरु कबीर सत्संग समारोह में कहा कि मनसा ,वाचा ,कर्मणा से जो संत का पूजा करेगा उसका सब पाप कट जाता है। अच्छे गुरु को अच्छे शिष्य की तलाश रहती है और अच्छे शिष्य को अच्छे गुरु की तलाश रहती है। परिवारिक जीवन को अच्छा बनाना है तो अपने जीवन में नियम और धर्म का पालन करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि परिवार दुख का कारण नहीं है दुख का कारण अज्ञानता है मोह है। पानी और कीचड़ में कमल खिलता है लेकिन देखेंगे कि कमल हमेशा ऊपर रहता है पानी पड़ जाता है तो वह मोती की तरह चमकता है। परिवार में कैसे रहे जैसे जल के बीच कमल ।परिवारिक जीवन में दुख सुख आता जाता है हमें दुख में घबराना नहीं चाहिए हमें डटकर सामना करना चाहिए साहेब कहते हैं कि शूरवीर बनो, कायर नहीं ,सुरवीर का काम करो। घबराने की कोई बात नहीं है। जो सत्य को धारण करते हैं वह सती कहलाते हैं। सत्य में कभी डर नहीं ,सत्य को कॉल कभी नहीं मार सकता सत्य की जगह में कॉल नहीं जा सकता। महंत  त्रिलोकी साहब ने सावित्री और सत्यवान की प्रेरणादाई कथा सत्संग सुनाई।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations