पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर कालिख पोतने को लेकर विरोध :भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया छावनी थाने का घेराव,आरोपियों को गिरफ्तार करने की कर रहे मांग...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

भिलाई-  भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में अटल स्मृति उद्यान में अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर कालिख पोतने की घटना को लेकर भाजपा ने उग्र प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में भाजपा के लोगों ने छावनी थाने का घेराव किया। इसके बाद एएसपी संजय ध्रुव को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

भिलाई भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमर सोनकर ने बताया, भिलाई वार्ड 37 स्थित अटल स्मृति उद्यान में लगे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर कालिख पोतने की घटना हुई है। यह घटन काफी निंदनीय है। इसकी शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर आक्रोश प्रकट करते हुए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं छावनी थाने का घेराव किया है।

Image

उद्यान बनने के समय भी पार्षद मन्नान सहित अन्य ने किया था विरोध
भाजपा नेताओं ने बताया कैम्प 2 , वार्ड- 37 भिलाई स्थित अटल स्मृति उद्यान 25 दिसम्बर 2022 को बनाया गया था। इसका नाम भारत के प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करके वहां उनकी प्रतिमा जिला प्रशासन की अनुमति एवं सहयोग से लगाई जा रही थी। प्रतिमा स्थापित करने के दिन से ही स्थानीय पार्षद मन्नान गफ्फार खान ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इसका विरोध करना शुरू कर दिया था।

इस दौरान उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रभात कुमार और छावनी थाना प्रभारी मोनिका पांडे के साथ धक्का मुक्की भी थी। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने इनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। भविष्य में असमाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति को अपमानित एवं क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया जाएगा। इस आशंका के चलते यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन वो खराब कर दिए गए और फिर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर कालिख पोतने क काम किया गया |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations