पुलिस की कार्यवाही : घर में घुसकर मोबाइल की चोरी, आरोपी पकड़ा गया...
त्वरित ख़बरें

भगत सिंह चौक निवासी अधिवक्ता राजेश उजवने के घर एक चोर घुस गया। जिसने मोबाइल चुराया और निकल गया। बताया गया कि गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे अधिवक्ता अपने घर का मेन दरवाजा खोलकर पूजा कर रहे थे। तभी एक चोर घुसा और हॉल में रखे मोबाइल को चोरी कर भाग निकला। कुछ आवाज आने पर अधिवक्ता जब घर से बाहर निकले तो युवक बाहर खड़ा था और वापस अधिवक्ता से गोल बाजार का पता पूछने लगा।

इसके बाद जब अंदर जाकर देखा तो मोबाइल गायब था। तत्काल उसका पीछा किया तो युवक पुराना बस स्टैंड में घूमते हुए मिला। जहां पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। जिसके बाद आरोपी मंगेश पेन्दाम पिता विजय पेन्दाम (22) निवासी चोपा थाना गोरेगांव जिला गोंदिया महाराष्ट्र को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations