छुईखदान - छुईखदान के आठ मेडिकल स्टोर में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाई की बिक्री नहीं करने की समझाइश देने गुरुवार को छुईखदान पुलिस एवं ड्रग विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान प्रतिबंधित नशीली दवाई की बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने थाना प्रभारी राजेश देवदास, पुलिस स्टाफ एव ड्रग इंस्पेक्टर प्रियंका ध्रुव की संयुक्त टीम ने छुईखदान नगर पंचायत स्थित आठ मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक दवा नहीं मिला। मौके पर सभी मेडिकल संचालकों को आवश्यक समझाइश दी गई। निरीक्षण के बाद सभी मेडिकल दुकान संचालकों के बैठक ली गई। जिसमें सहायक आयुक्त संजय सिंह ठाकुर, औषधि निरीक्षक प्रियंका ध्रुव ने नशीली दवाइयां नहीं बेचने की समझाइश दी। इसके साथ ही अनाधिकृत व्यक्तियों को नशीली दवाई बिक्री करने पाए जाने पर कार्रवाई की जाने की चेतावनी दी।

Facebook Conversations