1 मार्च 2023
राजनांदगांव । राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 29 मार्च 2023 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। ऑनलाईन भरे गये आवेदन में त्रुटि होने पर 30 मार्च 2023 से 3 अप्रैल 2023 तक सुधार कर सकते है। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा रविवार 30 अप्रैल 2023 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।
राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उप योजना क्षेत्र तथा नक्सल पीडि़त व प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वी तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए सघन तैयारी करायी जाती है। जिसके लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों की स्थापना की गई है।

Facebook Conversations