प्रवर्तन एजेंसियों से समन्वय स्थापित करने नोडल अधिकारी/सहायक नियुक्त
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग 29 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए समस्त प्रवर्तन एजेंसियों से समुचित समन्वय स्थापित करने एवं आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामलों में विधिवत अग्रिम कार्यवाही करने हेतु समन्वय स्थापित करने नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त देवेश ध्रुव (आई.ए.एस.) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार नोडल अधिकारी के कार्योंं के संपादन हेतु  हिमांशु देशमुख कार्यपालन अभियंता, सिद्धार्थ साहू उप अभियंता एवं बालकृष्ण नायडू सहायक राजस्व अधिकारी की ड्यूटी सहायक के रूप में लगाई गई है। आदेशानुसार उक्त अधिकारी /कर्मचारी नोडल अधिकारी देवेश ध्रुव (आई.ए.एस.) आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई के निर्देशानुसार कार्य संपादित करेंगे। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations