प्रतियोगिता: अखिल भारतीय महापौर हॉकी ट्रॉफी का उद्घाटन, 28  मार्च को करेंगे विधायक अरुण वोरा :
त्वरित ख़बरें - शहर के खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह स्पर्धा 28 से 31 मार्च तक आयोजित की जा रही: महापौर

 दुर्ग/ 22 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप एवं विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में ट्रॉफी से दुर्ग शहर में देश  के राष्ट्रीय  खेल को अलग पहचान मिलेगी  इस क्रम में आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने कक्ष में 28 मार्च से 31 तक होने वाले अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर दी गई जिम्मेदारी अधिकारियों के साथ बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। दुर्ग निगम क्षेत्र का पहला अखिल भारतीय महापौर हॉकी ट्रॉफी प्रतियोगिता का सोमवार की देर शाम मुख्य अतिथि शहर के विधायक अरुण वोरा द्वारा  उद्घाटन किया जाएगा। अखिल भारतीय महापौर ट्राफी 7 ए साइड महापौर कप हॉकी प्ररियोगिता टूनार्मेंट में भाग लेने वाली टीमें महापौर द्वितीय दुर्ग,बिलासपुर,राजनाँदगाव,रायपुर,डी. एच. ए. दुर्ग.कवर्धा,कुरूद, रायगढ़,भुसावल महाराष्ट्र,कोरबा,सिवनी,झारखंड,जगदलपुर,अमरावती महाराष्ट्र,छग पुलिस,बालाघाट एमपी शामिल है। महापौर बाकलीवाल ने कहा कि  युवाओं को हॉकी से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगा। उन्होंने आगामी दिनों में इस खेल के आगे बढ़ाने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जाने का भरोसा दिलाया। शहर के खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह स्पर्धा आयोजित की जा रही है। 28 से 31 मार्च को महिला समृद्धि बाजार के सामने सिविल लाइन मैदान में यह स्पर्धा आयोजित की जा रही है। बैठक में मौजूद अब्दुल गनी, संजय कोहले, हमीद खोखर,कार्यपालन अभियंता नेमीचंद जैन, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया,नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, सहायक अभियंता आरके पालिया, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, जावेद अली, थानसिंग यादव,पूर्व पार्षद प्रकाश गीते,जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अंसार अहमद,सचिव गुलाम रहमानी और अन्य मौजूद थे उन्होंने बैठक में दुर्ग पहुंचने वाली टीमों के रहने व खाने पीने की व्यवस्था  के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।आयोजन समिति द्वारा नियमित रूप से खेल मैदान की सफाई भी कराया जाए।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations