लखनऊ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आज शुक्रवार तड़के सुबह मारा छापेमार कार्रवाई की. परिवहन मंत्री ने मोरंग मंडी में छापा मारकर 28 गाड़ियां सीज कराई. जबकि 46 गाड़ियों का चालान किया गया. परिवहन मंत्री के छापे से ट्रक संचालकों में हड़कंप मच गया है.दरअसल, परिवहन मंत्री अफसरों को बिना बताए अचानक मोरंग मंडी पहुंच गए. इस दौरान मंत्री को देख लोगों में हड़कंप मच गया है. वहीं मौरंग दलाल और ओवरलोड गाड़ी वाले ड्राइवर मौके से भा निगले.परिवहन मंत्री ने IIM रोड, कमता समेत शहीद पथ पर छापा मारा. इस दौरान अधिकारियों को ओवरलोडिंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए. साथ ही वाहन संचालकों को भी हिदायत दी है. मंत्री ने ट्रकों के फिटनेस और लाइसेंस आदि जांच के भी निर्देश दिए हैं |
त्वरित ख़बरें - परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मारा छापा, मोरंग लदे ओवरलोड 28 ट्रक सीज

Facebook Conversations