18 मार्च 2023
राजनांदगांव । वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर नगर निगम राजस्व वसूली में कडाई बरतते हुये प्रतिदिन दुकाने सील करने की कार्यवाही कर रही है। साथ ही सम्पत्तिकर, जलकर, समेकितकर के बडे बकायादारों का नल विच्छेदनकर कुर्की हेतु अंतिम नोटिस जारी किया गया है। दुकाने सील करने की कडी मंे प्रतीक्षा बस स्टैण्ड की दुकानों का प्रीमियम जमा नहीं करने पर 4 दुकानों में ताला जडने की कार्यवाही की गयी।
वित्तीय वर्ष समाप्ति के अंतिम माह में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली के लिये निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, राजस्व विभाग की प्रतिदिन मानिटरिंग कर रहे है और कार्यवाही के निर्देश दे रहे है। निर्देश पर उपायुक्त सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में निगम का अमला दुकानें सील करने एवं नल विच्छेदन की कार्यवाही कर रही है, दुकाने सील करने की कडी में आज प्रतीक्षा बस स्टैण्ड के दुकानदारों द्वारा प्रीमियम राशि जमा नही करने पर दुकान क्रं. 3 आबंटित शक्कु देवी, दुकान क्रं. 7 कमलेश वाधवा, दुकान कं्र 22 गुरूचरण कौर एवं दुकान क्र. 36 ताराचंद जी की दुकानों में ताला जडने की कार्यवाही की गयी। कुछ दुकानदारों के द्वारा प्रीमियम का भुगतान किया गया।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शासन लक्ष्य के विरूद्ध सत प्रतिशत राजस्व वसूली किया जाना है, वसूली के लिये करदाताओं को करो का भुगतान करने अपील की जा रही है, बडे बकायादारों को नोटिस दिया गया है, साथ ही नल विच्छेदन की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा कुर्की की भी तैयारी की जा रही है, उन्होंने करदाताओं से कहा कि, अपने बकाया कर एवं किराये की राशि का भुगतान समय पर कर अधिभार एवं निगम की कार्यवाही से बचे।

Facebook Conversations