प्रेमचंद व तुलसीदास की जयंती मनाई गई शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में
त्वरित खबरे :

09 अगस्त 2022

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के हिंदी विभाग ने मुंशी प्रेमचंद और तुलसीदास की जयंती संयुक्त रूप से मनाई। प्राचार्य डॉ. केएल टाण्डेकर की अध्यक्षता में आयोजित इस आयोजन में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर मुनि राय सहित विभागीय प्राध्यापक डॉ. बीएन जागृत और शोधर्थियों, विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। प्राचार्य ने कहा कि मुशी प्रेमचंद की रचनाएं हर काल में सामचिक रही हैं। उनकी कहानियां और उपन्यास भारतीय समाज के जीवन पर आधारित हैं। साथ ही तुलसी दास को भी दुनिया के महान कवियों में से एक बताया। विभागाध्यक्ष प्रथम डॉ. शंकर मुनि राय ने प्रेमचंद के साहित्यिक अवदान का उल्लेख करते हुए दुनिया का महान उपन्यासकार बताया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations