प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

गरियाबंद|  प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अन्तर्गत वित्तीय सहायता 03 करोड रुपये प्राप्त करने के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित मंगाये गये है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया कि इसके लिए जिले में निवासरत 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति आवेदन कर सकते है। उनकी शैक्षणिक योग्यता 8 वीं उत्तीण होना चाहिए। इसके लिए कुल परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अनुदान प्राप्त होगा । अधिकतम अनुदान 10 लाख रुपये प्रति उद्यमी होगा । लाभार्थी का अंशदान न्युनतम 10 प्रतिशत होगा, शेष राशि बैंक से ऋण के रूप में प्राप्त होगा । इस योजनान्तर्गत खाद्य प्रसंस्करण आधारित उद्योग जैसे पोहा उद्योग, मिनी राईस मिल, बेकरी प्रोडक्टस् सेवईया निर्माण, नमकीन निर्माण, पशु आहार निर्माण, आचार, मसाला निर्माण एवं पैकेजिंग, टमाटर सॉस, मक्का प्रोसेसिंग, गेहुं बाजरा, कोदो कुटकी, रागी आधारित उत्पाद, फल-फूल सब्जी उत्पाद प्रसंस्करण उद्योग, हर्बल उत्पाद, लघु वनोपज उत्पाद, एवं अन्य खाद्य आधारित उद्योग के लिए ऑन लाईन आवेदन ीजजचेरूध्ध्चउउिम.उवचिप.हवअ.पद पर कर सकते है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र 8 वी उत्तीर्ण, आधार कार्ड, पेन कार्ड, जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड बैंक स्टेटमेन्ट की फोटोकापी अंतिम 06 माहिनो का मशीनरी का कोटेशन मोबाईल नम्बर, ई-मेल आई.डी.प्रोजेक्ट रिपोर्ट डी०आर०पी० (डिस्ट्रीक्ट रिसोर्स पर्सन्स) के लिए ऑफलाईन आवेदन आमंत्रित जिले के सभी विकासखण्डों के लिए योजनान्तर्गत डी.आर.पी. नियुक्त किया जाना है। न्यूनतम योग्यता स्नातक उत्तीर्ण एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का ज्ञान हो। डी.आर.पी. का मुख्य कार्य योजनान्तर्गत नये आवेदन तैयार करना एवं लाभार्थियों को सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है।  प्रत्येक लाभार्थी को उपलब्ध कराई गई सहायता के आधार पर डी०आर०पी० को मानदेय बैंक से प्रकरण स्वीकृति के उपरांत भुगतान किया जायेगा। प्रत्येक डी०आर०पी० को प्रति प्रकरण ऋण स्वीकृति के पश्चात् बीस हज़ार रुपये की दर से भुगतान किया जायेगा । इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, गरियाबन्द, संयुक्त जिला कार्यालय कक्ष क्रमांक 92 में सम्पर्क कर सकते है। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations