प्रधान मंत्री  ने किया ऐलान
त्वरित खबरे [- पीएम मोदी बोले- 1 लाख से ज्यादा डिपोजिटर्स का फंसा पैसा उनके खातों में जमा हो गया, बैंक डूबने की स्थिति में केवल इतने दिन में मिलेगा पूरा पैसा
रिपोटिंग बीना साहू राजनांदगाव

प्रधान मंत्री ने किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज बैंक जमा राशि बीमा कार्यक्रम (Bank Deposit Insurance Program) में हिस्सा लिया। यहां पर प्रधानमंत्री मोदी (Pm Modi) ने जमा राशि बीमा कार्यक्रम में जमाकर्ताओं को भी किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश (India) के लिए, बैंकिंग सेक्टर के लिए और देश के करोड़ों अकाउंट होल्डर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आज के आयोजन का जो नाम दिया गया है उसमें 'डिपॉजिटर्स फर्स्ट: जमाकर्ता सबसे पहले' की भावना को सबसे पहले रखना इसे और सटीक बना रहा है। बीते कुछ दिनों में 1 लाख से ज्यादा डिपोजिटर्स का फंसा पैसा उनके खातों में जमा हो गया है। ये राशि करीब 1300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। आज इस कार्यक्रम में और इसके बाद भी 3 लाख ऐसे और डिपोजिटर्स का पैसा उनके खातों में जमा होने वाला है। कोई भी देश समस्याओं का समय पर समाधान करके उन्हें विकराल होने से बचा सकता है। लेकिन वर्षों तक हमारे यहां ये प्रवृत्ति रही की समस्या है, इसे टाल दो। आज का नया भारत समस्या के समाधान पर जोर लगाता है, समस्या को टालता नहीं है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations