प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर सीटी कोर्डिनेटर की भूमिका निभाएंगी :
त्वरित खबरे :

16 अप्रैल 2023

राजनांदगांव। शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ की प्राचार्य एवं ख्याति प्राप्त शिक्षाविद श्रीमती वत्सला अय्यर एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा 2023 प्रवेश परीक्षा हेतु सीटी कोर्डिनेटर की भूमिका निभाएंगी, जो आगामी 17 अप्रैल को पूणे में आयोजित ओरियन्टेशन सेशन में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ज्ञात हो की विगत 35 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु चर्चित कुशल व्यक्तित्व की धनी अपने सौम्य शालीन व्यवहार से सभी को प्रभावित करती रही हैं, नित नई सफलता के आयाम गढ़ने में भी आपका स्थान सर्वोपरि है। इस उपलब्धि पर गायत्री शाला परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations