पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन 25 अक्टूबर तक
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 04 अक्टूबर 2022।

 जिले में संचालित सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कृषि, उद्यानिकी, फार्मेसी आदि के संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी और संस्था में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2022-23 पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन 25 अक्टूबर 2022 तक कर सकते हैं। विद्यार्थियों के पंजीयन एवं संस्थाओं को प्रस्ताव, स्वीकृति  लॉक करने के लिए विभाग द्वारा तिथि 31 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित की गई है। आर्डर लॉक करने की तिथि 10 नवम्बर 2022 तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद शिक्षा सत्र 2022-23 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन स्वीकृत नहीं की जाएगी। छात्रवृत्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations