बालोद। संचालनालय तकनीकी शिक्षा, रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश हेतु चतुर्थ चरण (संस्था स्तर) की ऑनलाइन काउंसिलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।
शासकीय पॉलीटेक्निक दुधली के प्राचार्य ने बताया कि संस्था में संचालित डिप्लोमा इन सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं माइनिंग शाखाओं की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://cgdte.admissions.nic.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 तक संचालित होगी। वहीं, प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शासकीय पॉलीटेक्निक दुधली में उपस्थित होना अनिवार्य होगा, ताकि संस्था स्तर की काउंसिलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।
प्राचार्य ने सभी पात्र एवं इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीयन कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

Facebook Conversations