पंत स्टेडियम सेक्टर-1 भिलाई में खेले जा रहे द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य महिला फुटबाल लीग चैंपियनशिप के दूसरे चरण में बुधवार को यूनिवर्सल गर्ल्स एफसी दुर्ग और रायपुर एफसी के बीच मैच खेला गया। इसमें रायपुर ने 26 - 00 से एकतरफा जीत हासिल की। रायपुर एफसी की ओर से किरण पिस्दा ने 16, प्रियंका फुटान ने 8, नीलम फुटान और प्रांशु प्रिया ने एक-एक गोल किए।
दुर्ग के खिलाड़ियों को गोल करने का कोई मौका नहीं मिला। लगातार आक्रमण से उनका सुरक्षा घेरा भी पूरी तर बिखर गया था। इसी तरह स्पर्धा के तहत हुआ एक अन्य मैच एमजीएम एंबुश दुर्ग और जेएल फुटबाल एकेडमी रायपुर के बीच खेला गया। यह मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा।
मैच के पहले हाफ में एमजीएम ने 1-0 की बढ़त ली थी। पहले ही मिनट में एमजीएम की उर्मिला निर्मलकर ने गोल किया था। इस बढ़त को एमजीएम की टीम ज्यादा कायम नहीं रख पाई। 48वें मिनट में जेएल फुटबाल अकादमी की पद्मा लाटिया ने शानदार मैदानी गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाईं। गुरुवार को जेआरसी रायपुर और माता रुक्मिणी गर्ल्स बस्तर के बीच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने मैच से पहले अभ्यास में जुट चुकी हैं। मैच रोचक होने का अनुमान है।

Facebook Conversations