पंजाब विधानसभा में गूंजा मुख्तार अंसारी का मुद्दा, मंत्री हरजोत बैंस ने जेल में VIP ट्रीटमेंट देने का लगाया आरोप
त्वरित खबरे :

30 जून 2022

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का मुद्दा जमकर गूंजा. पंजाब के जेल मंत्री हरजोत बैंस ने दावा किया कि मुख्तार अंसारी को फर्जी FIR दर्ज कर 2 साल 3 महीने पंजाब की जेल में रखा गया, जिसका चालान तक पेश नहीं किया गया. उन्होंने अंसारी पर जेल में पत्नी के साथ रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी को जेल में VIP ट्रीटमेंट दिया गया, जिसे लेकर FIR दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं. मुख्तार अंसारी पर पंजाब में मोहाली के बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप था. उसे पंजाब पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली लेकर आई थी. 24 जनवरी 2019 को कोर्ट में पेश कर उसे रोपड़ जेल में भेज दिया गया. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले साल अप्रैल में उसे पंजाब से उत्तर प्रदेश पुलिस ले गई.

पत्नी के साथ जेल में रहते थे मुख्तार अंसारी- हरजोत बैंस

जेल मंत्री हरजोत बैंस ने दावा किया कि कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को 2 साल 3 महीने तक पंजाब की रोपड़ जेल में रखा गया. अंसारी के खिलाफ फर्जी FIR की गई थी. उसने जानबूझकर उस केस में जमानत नहीं ली. जिस बैरक में 25 कैदी आने चाहिए थे, वहां उसकी पत्नी रहती थी. UP सरकार ने 26 बार प्रोडक्शन वारंट निकाले, लेकिन उसे पंजाब से उत्तर प्रदेश नहीं भेजा गया. यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट गई. इसके विरोध में पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील को हायर किया, जिसकी फीस ही 11 लाख रुपए थी. अब इसका 55 लाख का बिल आया है. यह बिल हम क्यों दें ? इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations