18 अक्टुबर 2022
PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा सोमवार यानी 17 अक्टूबर को 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 12वीं किस्त ट्रांसफर कर दी गई है. फिलहाल कई किसानों के खाते में दो हजार रुपए की राशि अभी भी नहीं पहुंची है. इन किसानों को धैर्य बनाए रखने का निर्देश दिया गया है. परेशान किसानों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कॉल सेंटर स्थापित किया है.
किसान टोल फ्री नंबर 18001801488 पर संपर्क कर योजना संबंधी अपनी सभी परेशानियों का समाधान पा सकते हैं. किसानों को सलाह दी गई है कि 18 अक्टूबर के बाद अपने बैंक के नजदीकी ब्रांच में जाकर पॉसबुक में एंट्री करा लें. ऐसा करने से सुनिश्चित हो जाएगा कि उनके अकाउंट में दो हजार रुपए की राशि पहुंच गई है. अभी भी कई किसान ऐसे हैं, जिन्होंने ई-के वाईसी की प्रकिया नहीं पूरी की है. इन किसानों को 12वीं किस्त से वंचित रखा गया है.
किसान अभी भी जनसेवा केंद्रों के माध्यम से या पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस प्रकिया को पूरा कर सकते हैं. किसानों के लिए प्रत्येक विकास खंड में राजकीय कृषि बीज भंडार पर हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है. किसान इन हेल्पडेस्क पर जाकर अपने भूलेखों का सत्यापन करा सकते हैं.

Facebook Conversations