3 अप्रैल 2023
जशपुर. जिले में एक व्यापारी के घर के सामने से पिकअप चोरी कर भाग रहा चोर की लापरवाही से तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर प्रवेश द्वार के खंभे से टकराई गई. इस दुर्घटना में वाहन चोर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

जशपुर नगर निरीक्षक रवि तिवारी को देर रात जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल पेट्रोलिंग पुलिस के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू किया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन के भीतर फंसे हुए चालक को निकालने के लिए पुलिस ने घंटों तक मशक्कत की. इसके बाद शव को बाहर निकाला जा सका. इस दौरान पुलिस ने मदद करने वाले मो. रिजवान समेत अन्य लोगों के प्रति आभार भी जताया.

Facebook Conversations