पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी कमांक-01 का चुनाव प्रशिक्षण 9 एवं 10 को
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

बेमेतरा 07 अप्रैल 2024:- लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी कमांक-01 का चुनाव प्रशिक्षण 09 अप्रैल 2024 एवं 10 अप्रैल 2024 को प्रातः 10.00 बजे से जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बेमेतरा एवं शासकीय शिवलाल राठी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेमेतरा में आयोजित है। प्रशिक्षण आदेश विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से संबंधित कर्मचारियों को तामिल कराया जा चुका है। मतदान अधिकारियों को डाक मतपत्र एवं निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र हेतु फार्म 12 एवं फार्म 12 (क) प्रशिक्षण दिवस को वितरित किया जायेगा, जिसे भरकर प्रशिक्षण दिवस को अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण आदेश की फोटो कापी, वोटर आईडी की फोटो कापी, मतदाता सूची का अद्यतन भाग क्रमांक एवं सरल क्रमांक साथ लाने के निर्देश दिये गये है। मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिवस को निर्धारित प्रशिक्षण स्थल में निर्धारित समय पर उपस्थित होने हेतु निर्देश दिये गये है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations