फर्जी लाइट बेचने वाले दुकानदार ने पत्रकार पर किया जानलेवा हमला।
डोंगरगढ़ - बताया जाता है कि दीपावली पर्व पर कुछ दुकानदारों के घटिया स्तर के चाइनीज लाइटिंग मार्केट में धड़ल्ले से बेचे जाने की शिकायत आने पर नांदगांव टाइम्स व दैनिक तरुण छत्तीसगढ़ के पत्रकार सच्चाई जानने के लिए बंसल ब्रदर्स इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर जाकर चाइनीज लाइटिंग की खरीदारी कर पतासाजी की गई और घटिया लाईटिंग होने की शिकायत पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान के प्रोपराइटर आरोपी मुकेश बंसल व उसके भाई पूनम बंसल दुकान की फोटो खींच रहे पत्रकार के ऊपर धारदार नुकीले हथियार से पत्रकार प्रमोद शुक्ला के ऊपर दोनों भाइयों ने जानलेवा हमला कर घायल दिया। आरोपियों के द्वारा प्रार्थी के गले के ऊपर वार कर लात पैर हाथ से गंदी गंदी गाली देकर मारपीट की गई। मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा बीच बचाव कर झगड़ा छुड़ाया गया। घटना के बाद प्रार्थी ने थाने पहुंचकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि दीपावली त्यौहार पर कुछ दुकानदारो के द्वारा घटिया लाईटिंग बेचकर भारी मुनाफा कमाने के लिए हितग्राहियों के साथ लुट खसोट करने का अथक प्रयास किया गया है और शिकायत करने वाले हितग्राहियों के साथ धमकी चमकी व गाली गलौच कर मामले को दबाने का प्रयास तेज कर दिया गया है। देखना यह है कि आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है।

Facebook Conversations