दुर्ग / Indian National Congress ने झूठे एवं आपत्तिजनक AI जनरेटेड वीडियो के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। मामले को गंभीर बताते हुए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने Durg के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।
यह प्रतिनिधिमंडल Rakesh Thakur, Dheeraj Bakliwal और Mukesh Chandrakar के नेतृत्व में पहुंचा था। नेताओं ने कहा कि इस तरह के फर्जी वीडियो समाज में भ्रम फैलाने और कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने की साजिश हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने जारी पत्र में बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की आईडी **@congress_polkhol** एवं **@randomchhattisgarh** के माध्यम से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के संबंध में आपत्तिजनक AI वीडियो प्रसारित किए गए हैं।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के निर्देश पर सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शिकायत दर्ज कराने, दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी कराने तथा संबंधित इंस्टाग्राम आईडी को बैन कराने की मांग करने कहा गया है। सोमवार शाम 5 बजे अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने दो दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Facebook Conversations