फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या,प्रधान आरक्षक ने ,कारण अज्ञात
त्वरित खबरे :

1/ अगस्त /2022

श्योपुर। जिला मुख्यालय में एक प्रधान आरक्षक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आत्महत्या की खबर से जहां थाने का स्टाफ सदमे में है वहीं पुलिस महकमा भी स्तब्ध है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक पातीराम सोलंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना कोतवाली थाने के पीछे पुलिस विभाग के सरकारी आवास की बताई जाती है। उनका शव सरकारी आवास के भीतर लटका मिला था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

आत्महत्या का कारण अज्ञात है। प्रधान आरक्षक ने काम के तनाव, विभागीय प्रताड़ना या पारिवारिक कारणों से आत्महत्या की है यह जांच के बाद पता चलेगा। फिलहाल आत्महत्या को लेकर पुलिस विभाग सहित पूरे शहर में चर्चा है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट से होगा।फिर कर्ज लेगी शिवराज सरकार: खुले बाजार से 10 साल के लिए 2 हजार करोड़ लेगी, 2 अगस्त को जारी हो सकता है ऑक्शन, वर्तमान में प्रदेश पर दो लाख 95 हजार करोड़ का ऋण.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations