पेरेंट्स के तलाक के कारण शादी नहीं करना चाहती Shruti Haasan ! इंटरव्यू में किया खुलासा…
त्वरित खबरे

26 मई 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस Shruti Haasan फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ के बाद से फिल्मों से दुर रह रहीं हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ से जुड़ी कुछ बातों से फैंस को रू-ब-रू कराया है. Shruti Haasan ने अपने इस इंटरव्यू में कहा कि इतनी हिंदी फिल्मों में काम करने के बावजूद भी लोग उन्हें अभी भी साउथ इंडियन एक्ट्रेस कहकर ही बुलाते हैं.

Shruti Haasan ने कहा कि मैं पेरेंट्स के तलाक के बाद मुंबई आ गई थी. मैं यहां सालों से रह रही हूं. अपनी मां से भी हिंदी में ही बात करती हूं, तो जब मैं मुंबई को अपना घर मानती हूं तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी आकर मुझे ये क्यों कह देता है कि ओह लेकिन तुम तो साउथ इंडियन हो.

श्रुति ने इस दौरान शादी को लेकर भी बात की और कहा कि जीवन के इस मोड़ पर मैं शादी के लिए खुद को नर्वस पाती हूं. शादी एक ऐसी चीज है, जिसे मैं एकदम से करने के लिए राजी नहीं हो पाऊंगी. श्रुति ने अपने पेरेंट्स कमल हासन और सारिका की टूटी शादी पर भी बात की और कहा कि मैं अपने पेरेंट्स की शादी को लेकर केवल अच्छी बातें ही याद रखती हूं. मेरे ख्याल से मेरे पेरेंट्स की शादी के पीछे बहुत खूबसूरत इंटेशन थीं. जब शादी में सबकुछ ठीक था तो ये बेहतरीन मैरिज थी और मैं भी इसमें से बस यही अच्छाई देखती हूं. कई बार रिश्ते चलते हैं और कई बार नहीं. मैं हमेशा अच्छे पक्ष को देखती हूं. मेरे पेरेंट्स कई उतार-चढ़ावों से गुजरे हैं.

    सिर्फ उनकी शादी नहीं चली इसका मतलब ये नहीं कि मेरा शादी पर से विश्वास उठ जाए. जब उनकी शादी अच्छी चल रही थी तो वो एक ब्रिलिएंट कपल थे. आपको बता दें कि श्रुति इन दिनों शांतनु हजारिका को डेट कर रही हैं जो कि एक विजुअल आर्टिस्ट हैं.

    बता दें कि Shruti Haasan ने अब तक के अपने करियर में लक, दिल तो बच्चा है जी, गब्बर सिंह, रमैया वस्तावैया, डी-डे, गब्बर इज़ बैक, वेलकम बैक, रॉकी हैंडसम, बहन होगी तेरी जैसी कई फिल्मों में काम किया है. अभिनय के साथ-साथ Shruti Haasan ने गायकी और संगीत निर्देशन भी किया है.

    YOUR REACTION?

    Facebook Conversations