03 नवम्बर 2022
पैनल रेल का परिवहन कर रही मालगाड़ी दर्रेकसा-साल्हेकसा के पास डी-रेल हो गई। मालगाड़ी की दो ट्रॉली पटरी से उतर गई। इसके असर से पांच से अधिक गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहा। घटना बुधवार दोपहर करीब 2.45 बजे की है। मालगाड़ी पैनल रेल लेकर नागपुर की दिशा में जा रही थी। तभी दर्रेकसा-साल्हेकसा के पास मालगाड़ी के दो वैगन की ट्रॉली पटरी से उतर गई। घटना की जानकारी मिलते ही गोंदिया से दुर्घटना राहत ट्रेन को रवाना किया गया।
खुद मंडल के रेल प्रबंधक मानिंदर उप्पल भी अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद सुधार कार्य शुरू किया गया। करीब 4.30 बजे मरम्मत कार्य पूरा किया गया। इसके बाद अप लाइन में ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई। मालगाड़ी के डी-रेल होने के चलते अप लाइन की पांच से अधिक गाड़ियों को 2 से ढाई घंटे तक अलग-अलग स्टेशनों में नियंत्रित किया गया था। इसके चलते ये ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से रवाना हुई।

Facebook Conversations