बालोद -राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय के अनुसार आगामी 05 एवं 06 फरवरी को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु संबंधित धान उपार्जन केन्द्रों में 05 फरवरी तक पात्र कृषकों को टोकन जारी किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात् टोकन हेतु आवेदन किया गया है परंतु इनके पास उपलब्ध धान का सत्यापन नही हो पाया है। इसके अलावा ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 फरवरी 2026 के पश्चात् आवेदन किया गया है एवं सत्यापन उपरांत धान पाया गया है तथा ऐसे किसान जिन्होंने 28, 29 एवं 30 जनवरी को टोकन प्राप्त किया है परंतु किसी कारणवश अपने धान की बिक्री नही कर पाए हैं इन किसानों का धान आगामी 05 एवं 06 फरवरी को संबंधित धान उपार्जन केन्द्रों में खरीदी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में उक्त कृषकों को आज 04 फरवरी को भी टोकन जारी किया गया है। इन सभी कृषकों को कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संबंधित धान उपार्जन केन्द्रों में पहुँचकर निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से टोकन कटाकर अपनी धान की बिक्री सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
त्वरित खबरें - तान्या देशमुख रिपोर्टिंग

Facebook Conversations