पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, मृतकों में दो सगी बहनें
त्वरित खबरे :

13 जुलाई 2022

Image

न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में दर्दनाक घटना से हर किसी का दिल दहल गया। कोतमा थाना क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे से गांव में मातम पसरा है। तीनों बच्चे नहाने गए थे, तभी यह हादसा हुआ।

घटना कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलिया बड़ी के कुरिहाटोला गांव की है। बताया गया है कि कुरिहाटोला और पकरिया के बीच खेत के बने गड्ढे में दो बहनें और एक लड़का जिनकी उम्र 4 से 6 वर्ष थी नहाने गए हुए थे, लेकिन पानी अधिक होने से तीनों डूब गए। मृतकों का नाम आयुष पिता रामप्रसाद कोल उम्र 6 वर्ष, सरस्वती पिता दामोदर कोल उम्र 4 वर्ष, लक्ष्मी पिता दामोदर कोल उम्र 8 वर्ष है। घटना की जानकारी गलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations