ऑपरेशन सुरक्षा के तहत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया...
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

🔸 दिनांक 12.01.2026 को ऑपरेशन सुरक्षा के तहत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

🔸 उतई थाना क्षेत्र सहित विभिन्न चेकिंग पॉइंट्स पर वाहन चालकों की सघन जांच की गई, जिसमें शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों को चिन्हित कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई।

🔸 इस दौरान वाहन क्रमांक CG07 CD 9008, जो कि सीएसईबी के कार्य में संलग्न था, को रोककर चालक श्री निहार सिंह यादव, पिता ठाकुर राम यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी सोनपुर पाटन की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें चालक द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाना पाया गया।

🔸 साथ ही, उतई क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान भारी वाहन क्रमांक CG07 AZ 9825 को रोका गया, जिसके चालक श्री राकेश गुप्ता, पिता श्याम गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, निवासी पाथरिया, दुर्ग का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण करने पर शराब सेवन की पुष्टि हुई।

🔸 इसी क्रम में जे.के. लक्ष्मी सीमेंट फैक्ट्री, नंदनी-अहिवारा की स्टाफ बस क्रमांक CG07 CT 0147 को मुरगा चौक में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान रोका गया, जिसके चालक श्री अमित सिंह, उम्र 35 वर्ष द्वारा शराब का सेवन कर बस चलाना पाया गया।

🔸 उपरोक्त सभी मामलों में वाहन चालकों द्वारा गंभीर यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों के विरुद्ध भारतीय मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 (मद्यपान कर वाहन चलाना), धारा 184 (खतरनाक ढंग से वाहन चलाना) तथा धारा 188 (शासकीय आदेशों का उल्लंघन) के अंतर्गत विधिवत कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

🔸 यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा इस प्रकार के प्रवर्तन अभियानों का उद्देश्य नशे की हालत में वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना, अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना एवं जनसुरक्षा को सुदृढ़ करना है।

यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं तथा स्वयं व अन्य नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदार चालक की भूमिका निभाएं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations