"ऑपरेशन सुरक्षा " अभियान के तहत गौ माता की सुरक्षा एवं सडक दुर्घटनाओं को रोकने सडक में बैठे गाय के गले में लगाया जायेगा रेडियम का पट्टी...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

पंडित जी द्वारा शिव महापुराण कथा सुनने आए लगभग दो लाख श्रद्धालुओं से अपील की गई की वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, सिट बेल्ट लगाने एवं यातायात नियमों का पालन करें...

दुर्ग : यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु आपरेशन सुरक्षा अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सडको एवं चैक चैराहो की अभियात्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडको से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है। वर्षा ऋतु के दौरान सडक पर सुखी जगह देखकर मवेशी बैठ जाते है जिससे रात के समय अंधेरा होने से सडक पर बैठे हुए मवेशी वाहन चालको दिखाई न देने के कारण सडक दुर्घटनाएं घटित होती है जिसमें मवेशी भी घायल हो जाते है और वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो जाते है इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने एवं गौ माता की सुरक्षा के लिए शिव महापुराण कथा के दौरान दुर्ग पुलिस द्वारा सडक में बैठे हुए मवेशी में रेडियम पट्टी लगाने कार्य किया जायेगा जिसकी शुरूवात कथा वाचक पंडित  प्रदीप मिश्रा महाराज द्वारा  कथा स्थल मंच पर गाय के बछिये को रेडियम पट्टी पहनाकर इस अभियान की शुरूवात की गई। कथा सुनने आए लगभग दो लाख श्रद्धालुओं को पंडित जी द्वारा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, चारपहिया वाहन चलाते समय सिट बेल्ट लगाने एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु यातायात नियम का पालन करने मंच के माध्यम से श्रद्धालुओ से अपील की गई साथ ही दुर्ग पुलिस की अन्य जागरूकता कार्यक्रम एवं कथा स्थल पर की गई व्यवस्था की प्रशंसा की गई।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations