ओडिशा के संबलपुर से हटाया गया कर्फ्यू, कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए उठाया कदम…
त्वरित ख़बरें

संबलपुर - ओडिशा के हिंसाग्रस्त संबलपुर के सभी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है | कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार और शांति भंग होने की आशंका नजर नहीं आने पर प्रशासन ने यह कदम उठाया है |

इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सभाओं और रैलियों पर प्रतिबंध लागू रहेगा | ऐसे आयोजनों के लिए जिला प्रशासन से लिखित अनुमति की आवश्यकता होगी |इस महीने संबलपुर शहर में हनुमान जयंती समारोह के दौरान दो समूहों के बीच झड़प के बाद छह थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था |

बता दें कि हिंसा में कई लोग और 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे | इस दौरन कई दुकानों में आग लगा दी गई ,शहर में 12 अप्रैल को मोटरसाइकिल जुलूस के दौरान और दो दिन बाद हनुमान जयंती समारोह के दौरान झड़पें हुई थीं |एक अधिकारी ने कहा कि प्रशासन चरणबद्ध तरीके से कर्फ्यू हटा रहा है और शनिवार रात कुछ और इलाकों से निषेधाज्ञा हटा ली गई |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations