ओ.डी.एफ.प्लस मॉडल का क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर मास्टर ट्रेनर तैयार
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

      मोहला 30 मई 2024। जिला स्तर पर दिनांक 29 मई 2024 को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी ओ.डी.एफ.प्लस मॉडल का क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर मास्टर ट्रेनर तैयार करने विषय पर 01 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजित किया गया। कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेस-02 अंतर्गत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का कार्य निरन्तर किया जाना, साथ ही तरल अपशिष्ट के लिए सोकपिट के माध्यम से प्रबंधन करना, जिससे गांव से निकलने वाले पानी का सुरक्षित निपटान हो सके साथ ही व्यक्तिगत शौचालय स्थायित्व बना रहे, कचरा संग्रहण हेतु महिला स्वच्छता दीदीयों द्वारा ट्राई-सायकल के माध्यम से सेग्रीग्रेसन शेड मे लाने के बाद, ठोस एवं तरल कचरे का उचित प्रबंधन हेतु इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ राजनांदगांव  सुरूचि सिंह, जिला ग्रामीण विकास प्रशासन  हेमंत ठाकुर, मास्टर ट्रेनर के रूप मे आये महिला स्व सहायता समूह एवं ग्राम पंचायत सचिवों को मोहला में बैद्यनाथ वर्मा, खण्ड समन्वयक एस.बी.एम.(जी.) जनपद पंचायत खैरागढ़ भूपेश साहू वाटर-ऐड, इंडिया रायपुर (छ.ग.) योगेश यदु यूनिसेफ, रायपुर (छ.ग.) मानपुर में परियोजना निदेशक, मुरलकांत यदु, जिला समन्वयक एस.बी.एम.(जी.) खैरागढ़, तुषार चौहान वाटर-ऐड, इंडिया रायपुर (छ.ग.) प्रेमशंकर साहू यूनिसेफ, रायपुर (छ.ग.) इसी तरह अम्बागढ़ चौकी में छोटेलाल साहू जिला समन्वयक राजनादगांव, राजू राठौर वाटर-एड जिला समन्वयक बसंत मारकण्डे यूनिसेफ, रायपुर (छ.ग.) द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। अम्बागढ़ चौकी में अभिलाशा आनंद ( राज्य सलाहकार, रायपुर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण),  साथ ही सभी जनपद पंचायत से जनपद सी.ई.ओ., खण्ड समन्वयक एवं सभी कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations