नवदुर्गा पूजन महाआरती के साथ कन्याओं ने किया पदयात्री सेवा पंडाल आरंभ बागेश्वर धाम में हिन्दू नववर्ष मनाया गया (भावेश अग्रवाल, मधु खंडेलवाल)
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव :- नवरात्र के महापूजन के अवसर पर बागेश्वर धाम मंदिर उत्सव भवन में माँ बम्लेश्वरी पदयात्री सेवा पंडाल का उद्घाटन। आरंभ विधिवत रूप से कन्याओं व समाज धर्म सेवियों द्वारा पूजन महाआरती के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक पंकज गुप्ता, सूरज गुप्ता, राकेश ठाकुर आयोजन अध्यक्ष- भावेश अग्रवाल, श्रीमती मधु खंडेलवाल, राजेश शर्मा, योगेश साहू, विजय गुप्ता, सौरभ खंडेलवाल ने बताया की महाआरती पूजन के पूर्व श्रीमती पूजा गुप्ता किरण अग्रवाल, कांति मौर्य, अनिता जैन अन्य के द्वारा माता के श्लोको, भजनों से मां नवदुर्गा को स्थापित होने का आवहान किया गया।

उपस्थित देवी स्वरूपी कन्याओं तथा समिति के संरक्षक डॉ. डी.सी. जैन, श्रीमती शारदा तिवारी, सोहन गुप्ता, रामावतार जोशी, संयोजक- राजेश शर्मा, अमलेंदु हाजरा, शैलेन्द्र तिवारी, अजय गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष- अशोक लोहिया, आस्था मूक बधिर सेवा संस्था से महेन्द्र सुराना तिवारी, हेंमंत खंडेलवाल, शिवनाथ क्षेत्रीय समिति से- अमलेंदू हाजरा, हरजीत भाटिया, ८००० वैश्य संघ से राधेकृष्ण गुप्ता, कैलाश हुंका, कस्तूरबा महिला मंडल  अध्यक्ष- अलका जाकी, अनिता जैन, किरण अग्रवाल, लक्ष्मी सौधन वैश्य समाज से श्रीमती आशा गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष अन्नू गुप्ता, समाज सेवी किरण अग्रवाल च अन्य उपस्थित धर्म सेवकों द्वारा मां नवदुर्गा मां बम्लेश्वरी की विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात महा आरती कर पदयात्री सेवा पंडाल का आरंभ उदघाटन किया गया।

हिन्दू नववर्ष भी बागेश्वर धाम उत्सव भवन में मनाया गया उपस्थि उपरोक्त महानुभवों  समाज धर्म सेवियों द्वारा उद्बोधन में हिन्दू नववर्ष का महत्व बताकर बधाई शुभकामनाएं दी गई। सनातन हिन्दू नववर्ष की सभी ने चरण स्पर्श अभिवादन कर एक दूसरे को बधाई दी।

आयोजन समिति में इस वर्ष पुरूष वर्ग का अध्यक्ष भावेश अग्रवाल (गंगई) तथा महिला मंडल की अध्यक्ष पुन: श्रीमती मधु खंण्डेलवाल को सर्व सम्मति से बनाया गया। शेष कार्यकारिणी यथावत रखी गई है। उक्त पदयात्री सेवा पंडाल के आंरभ व हिन्दू नववर्ष के अवसर पर प्रमुख रूप से रूपनारायण गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, सम्पत गुप्ता, अक्षय रोवे, अजय गुप्ता, विजय गुप्ता, विनय गुप्ता, प्रंाजल गुप्ता, कांति मौर्य, श्यामा गुप्ता, हरि गुप्ता, राज गुप्ता, कीर्ति अग्रवाल, यशोदा गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, प्रमिला डेकाटे, संध्या तिवारी, सौरभ गुप्ता अन्य बागेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट के सेवक गण, गणमान्य शिव सो्रता सेवकगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी बागेश्वर धाम सेवक, अजय गुप्ता, सौरभ गुप्ता द्वारा दी गई। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations