राजनांदगांव 1 अक्टुबर 2022।
नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत नवागांव स्थित उच्च स्तरीय जलागार में ग्राउंटिग, फ्लो मीटर लगाने व सफाई कार्य किया जाना है, जिसके कारण नवागांव स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। जिससे नवागांव टंकी से 1 अक्टूबर 2022 की शाम व 2 अक्टूबर 2022 की सुबह व शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसके कारण नवागांव,बापूटोला,नवागांव दीवानटोला, मोतीपुर रामनगर, रविदास नगर, पुराना ढाबा एवं नया ढाबा में 1 अक्टूबर 2022 की शाम व 2 अक्टूबर 2022 की सुबह व शाम की पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। दिनांक 3 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार सुबह से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।

Facebook Conversations