राजनांदगांव - बलबद्री जमात मंदिर में २३ दिसम्बर को बजरंग सेना की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बजरंग सेना के राष्ट्रीय महासचिव अशोक शर्मा एवं प्रदेश प्रभारी बाबा देवनाथ दास शास्त्री एवं प्रदेश महामंत्री नरेश कोचरे जी की अनुशंसा पर नरेश मरकाम को बजरंग सेना जिलाध्यक्ष एवं प्रबोध गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष (गौरक्षा) मनोनित किया गया। नरेश मरकाम एवं प्रबोध गुप्ता को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा बधाई दिया गया एवं बजरंग सेना के नियमो से अवगत कराया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत मानव मंदिर चौक में किया गया। इस बैठक में प्रमुख रूप से सभी बजरंगी साथी भारी संख्या में उपस्थित थे। सारा माहौल श्रीराम जी के जयकारो से गुंजने लगा।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations