नक्सलियों की कायराना करतूत : 4 वाहनों को किया आग के हवाले
त्वरित खबरे

नारायणपुर २८ अप्रैल 

जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है. माओवादियों ने जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर रेंगाबेडा में रोड निर्माण कर रहे 4 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है. आग लगने से चारो वाहन जलकर खाक हो गए. घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है. घटना की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस अक्षय कुमार ने की है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations