निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 300 से अधिक ग्रामीणों ने लिया लाभ
त्वरित खबरे - पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य शिविर में गर्मी से बचने के उपाय बताए गए।

सुकमा, 9 अप्रैल: लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पीरामल फाउंडेशन की ओर से सुकमा जिले के पुसपाल ग्राम में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। एक दिवसीय शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों से आए 300 से अधिक लोगों को जांच और उपचार के साथ दवाइयां उपलब्ध करवाई गई।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुसपाल में कार्यरत  डॉ. नम्रता ब्रीज ने बताया, "स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए यह शिविर एक अच्छी पहल है। इसमें गाँव के किशोर-किशोरियों समेत हर आयुवर्ग के लोगों ने भाग लिया। शिविर में आये मरीजों के बीपी,  मधुमेह, वजन, खून की कमी, खांसी, बुखार, सहित अन्य प्रमुख रोगों की जांच की गई और उन्हें गर्मी से बचाव के उपाय भी बताए गए। उन्होंने बताया, " प्रायः लोग असंतुलित खानपान के साथ ही दिनचर्या के कामों में तनाव लेने से कई तरह के रोगों की चपेट में आते हैं। इनसे बचाव के लिए लोगों को समय-समय पर अपनी जांच करानी चाहिए। छोटी सी बीमारी भी बड़ा रूप ले लेती है। इसलिए किसी भी बीमारी को नजरअंदाज ना करें। मौसम में बदलाव के चलते अधिक उम्र के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है|"

पीरामल फाउंडेशन की सहयोगी काजल ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से  संस्था द्वारा ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जाते रहे हैं, जरूरतमंद लोगों की सहायता और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना हमारा मुख्य उद्देश्य हैं। पुसपाल में आयोजित शिविर में 300 से अधिक ग्रामीणों ने लाभ लिया। जिन मरीजों में गम्भीर लक्षण दिखे उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में रेफर किया गया।

लू से बचें, गर्मी में रखें विशेष ध्यान

सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना, तेज़ बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी का आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना। साथ ही शरीर का तापमान अधिक होने पर पसीना आना व भूख कम लगना, बेहोश होना। लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं। इससे बचाव के लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पीयें, बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जावें, धूप में निकलने से पहले सर व कानो को कपड़ें से अच्छे से बांध ले, पानी अधिक मात्रा में पीएं, अधिक समय तक धूप में न रहें, गर्मी के दौरान नरम, मुलायम सूती के कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहे। चक्कर या मितली आने पर छायादार स्थान पर आराम करें तथा शीतल पेयजल का सेवन करें। उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में मरीज को निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल लेकर जाना चाहिए।

शिविर में , जमुना प्रसाद ठाकुर(सचिव) ,देवेंद् ध्रुव (सरपंच)

दीपिका दिन(एलएचबी), एस प्रसाद (आरएचए), श्रीमती शोभा ठाकुर्(आरएचए), तरुणा मरकाम (आरएचए), गीतेश्वरी नेताम (आरएचए), सावीत्रि बघेल (आरएचओ), संदीप ध्रुव (आरएचओ),  मितानिन महिला वर्ग, आंगनवाडी सेविका और पिरामल फाउंडेशन (नीति आयोग) के सदस्य उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations