निःशुल्क सेवा : बिरेतरा सरपंच योगेश 9 साल से बच्चों को मुफ्त में पढ़ा रहे
त्वरित ख़बरें -

बालोद / ग्राम पंचायत बिरेतरा के सरपंच योगेश कुमार देशमुख 9 साल से एक शिक्षक के रूप में निशुल्क सेवा दे रहे हैं। वे नेहरू उच्चतर माध्यमिक शाला भाठागांव (बी) में निस्वार्थ भाव से पढ़ाते हैं। योगेश देशमुख ग्राम विकास के साथ स्कूली बच्चों को अध्यापन का काम करवा रहे हैं। जब गांव के स्कूल में उनसे मिलने पहुंचे तो योगेश देशमुख कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र पढ़ा रहे थे।

उन्होंने बताया कि वे इस विद्यालय में सत्र 2016-2017 से सेवाएं दे रहे हैं। 2020 मे सरपंच पद पर निर्वाचित होने के बाद भी स्कूल में अध्यापन का काम नहीं छोड़ा। प्रतिदिन स्कूल में उपस्थित होकर 11वीं, 12वीं की कक्षाएं लेकर पंचायत कार्य के लिए चले जाते हैं। इस स्कूल का संचालन ग्राम भाटागांव और आसपास के आदिवासी समाज के प्रमुखों ने 1964 में की थी। जिस समय इस स्कूल का संचालन किया जा रहा था तब आस-पास के 30-35 किमी तक कोई स्कूल नहीं था। दूर दराज से बच्चे यहां पढ़ने के लिए आते थे। मैं भी 2005 से लेकर 2008 तक इस स्कूल में 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की। पूर्व के सभी शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जिससे शाला में शिक्षकों की कमी है।

एक शिक्षक के रूप मे अध्यापन का काम करते रहेंगे। इसके लिए उन्होंने इस कार्य का कोई पैसा नहीं लेने का निर्णय लिया। तब से लेकर आज तक वे स्कूल में निशुल्क सेवा दे रहे हैं।

9 में से सिर्फ 4 कमरों में ही कक्षाएं लग रहीं सरपंच एवं शिक्षक योगेश देशमुख ने बताया की शासन से स्कूल को शत प्रतिशत शासकीय अनुदान प्राप्त हैं। लंबे समय से अनुदान प्राप्त स्कूलों में भर्ती नहीं हुई हैं, शाला भवन अत्यधिक जर्जर स्थिति में हैं। 9 में से केवल 4 कमरों में ही कक्षाएं संचालित हो रही है। ये सभी कमरे भी मरम्मत करने योग्य हैं। साथ ही शिक्षकों के स्वीकृत 14 पद मे 11 पद रिक्त है। जिसमें से 9 पद तो मात्र शिक्षक के ही रिक्त है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations